Explore

Search

September 20, 2026 10:55 pm

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3अपराधी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 3अपराधी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

 

 

समस्तीपुर दलसिंहसराय आस पास में चोरी छितनई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार ।इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया कि समस्तीपुर दलसिंहसराय आस पास में चोरी छितनई के कई घटित घटना से लोग परेशान थे उक्त कांडों में संलिप्त अपराधी अनीस कुमार उर्फ बौधा, शिव कुमार एवं उसके अन्य दो सहयोगी विजय और शिरोमणि की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी भी किया गया था जिसमें बेगूसराय के खोदामनपुर और दलसिंहसराय पुलिस टीम द्वारा विजय कुमार और शिरोमणि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया उक्त गिरफ्तार अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान में अपराधी अनीस कुमार उर्फ बौधा का पता चला था 19 सितंबर को सदरगंज चौक चौबटिया के पास दो छिनताई करने वाले अपराधी एक महिला के गले से सोने का का चेन छीन रहे थे लेकिन वे घटना करने में असफल रहे लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर अपने हिरासत में ले लिया और इसके स्वीकारात्मक बयान पर में विजय शिरोमणि और शिव कुमार के साथ घटना करने की बात स्वीकार किया गया ।साथ ही इस घटना में एक दुकानदार सुजीत कुमार का भी संलिप्तता पाई गई। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सोना मंगलसूत्र अन्य लॉकेट कान का फुल कुल16पीस ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अनीस कुमार उर्फ बौधा विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन ग्राम के शिव कुमार महतो और एकडरा के दुकानदार सुजीत कुमार के रूप में किया गया है छापेमारी टीम में दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थाना अध्यक्ष मो इरशाद ,संतोष कुमार मीरा कुमारी धनंजय कुमार रंजीत कुमार विपिन कुमार अरुण तिवारी शामिल थे अनीस और शिव कुमार पर बेगूसराय खोदामनपुर छोड़ाही विभूतिपुर दलसिंहसराय में कुल एक दर्जन से अधिक केश दर्ज है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!