सिंघिया PHC में अब CBC समेत कई महत्वपूर्ण जांच मुफ्त, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अब मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुफ्त शुरू कर दी गई है। अस्पताल में CBC ब्लड जांच, लिपिड प्रोफाइल, किडनी जांच, शुगर, थायराइड और यूरिक एसिड समेत विभिन्न जांच अब सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसकी जानकारी सिंघिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। इससे खासकर गरीब और निःसहाय मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पहले अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को कई प्रकार की जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटर या लैब का सहारा लेना पड़ता था। अब पीएचसी में ही इन जांचों की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बाहर जाकर जांच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उनके समय व पैसे दोनों की बचत होगी।
पीएचसी में मुफ्त जांच की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शंभू लेखनी विपिन कुमार मीरा कुमारी प्रवेश कुमार रामानुज सिंह अवधेश सिंह समेत कई ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए लाभकारी कदम बताया और सरकार को बधाई दी।

Total Users : 10231253
Views Today : 3005