*02 अक्टूबर को मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध*
*गांधी जयंती के अवसर पर सभी संबंधित क्षेत्रों में मांस-मछली की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश*
दरभंगा, 23 सितंबर 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को *“निरामिष दिवस”* के रूप में मनाया जाना है।
उन्होंने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही, अपने-अपने क्षेत्राधिकार में 02 अक्टूबर को मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने को सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उक्त आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

Total Users : 10233361
Views Today : 3537