Explore

Search

September 24, 2026 7:38 pm

आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची पर जहांगीरपुर पंचायत में लगी मुहर

आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची पर जहांगीरपुर पंचायत में लगी मुहर

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत स्थित लगमा दुर्गा स्थान परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस दौरान आवास प्लस-2024 के तहत सर्वेक्षित परिवारों की सूची सार्वजनिक की गई और पात्र लाभुकों के नामों पर चर्चा के बाद प्राथमिकता सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने ग्रामीणों को योजना की प्रक्रिया और पात्रता के संबंध में जानकारी दी।

ग्रामसभा में बताया गया कि करीब 50 ऐसे पात्र लाभुक हैं, जिनका नाम प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे मामलों की जांच-पड़ताल कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मुखिया रीता देवी, पीएम आवास सहायक राजेश कुमार पासवान, पंचायत सचिव अतुल राय, नोडल पदाधिकारी सह आवास पर्यवेक्षक राजा राम याजी, पंचायत समिति सदस्य मुकेश पासवान सहित राम विनय सिंह, विजय पासवान, पंकज दास, रूपेश कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह, रौशन कुमार पासवान, बउआ सिंह, अर्जुन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!