Explore

Search

September 24, 2026 8:52 pm

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया.. 

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया..

 

आज दिनांक-24.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान करने हेतु निर्देश दिए। जनसुनवाई के क्रम में CO+ केवटी थाना-01, APM थाना-01, महिला थाना-01, कमतौल थाना-01, सिंहवाड़ा थाना-01, बहादुरपुर थाना-02 एवं मब्बी थाना-01 कुल-08 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई।जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!