समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, समस्तीपुर की वार्षिक आम सभा सम्पन्न
बैंक लगातार चौथे वर्ष लाभ में, नेटवर्थ 20.52 करोड़ पहुंचा — अध्यक्ष विनोद कुमार राय
समस्तीपुर, 27 सितम्बर 2026,
समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि० की वार्षिक आम सभा आज यूएन पैलेस, मोहनपुर रोड, समस्तीपुर में सम्पन्न हुई। उद्घाटन सहकारिता ध्वज फहराकर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल मो० निसार अहमद द्वारा किया गया, जबकि वार्षिक आम सभा की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने की। प्रगति प्रतिवेदन प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि “मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आपका अपना बैंक लगातार चौथे वर्ष लाभ में है। यह हम सभी के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और विश्वास का परिणाम है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 65.81 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। पूर्व की हानियों के समायोजन के बाद भी बैंक के पास 642.69 लाख की संचित राशि शेष है। बैंक की आरक्षित निधि बढ़कर 851.78 लाख और नेटवर्थ बढ़कर 2052.86 लाख यानी 20.52 करोड़ हो गया है।
यह वर्ष 2025-26 हम सभी के लिए गौरव का वर्ष रहा है। एक ओर बैंक ने लाभ अर्जित किया है, वहीं दूसरी ओर बैंक लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मैं बैंक के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करता हूँ कि आने वाले समय में बैंक को और अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जाए। हमारा लक्ष्य केवल आज का नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक सहकारी बैंक का निर्माण करना है। आपके सहयोग और मार्गदर्शन से बैंक निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।”
इस अवसर पर संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, दरभंगा प्रमंडल मो० निसार अहमद, अध्यक्ष विनोद कुमार राय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, निदेशक राम कलेवर प्रसाद सिंह, निदेशक राम कुमार यादव, निदेशक प्रवीण कुमार रौशन, निदेशक राम कुमार झा, निदेशक श्याम सुन्दर प्रसाद, निदेशक रंजन पासवान, निदेशिका अनिता देवी, निदेशिका प्रभा कुमारी, निदेशिका अंजू देवी, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक लेखा मनीष कुमार वर्मा, स्थापना प्रभारी सह ऋण पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी, शाखा प्रभारी, शाखा-समस्तीपुर ज्योतिन्द्रनाथ शांडिल्य, शाखा प्रभारी, शाखा-दौलतपुर (रोसड़ा) राम बिनेश दास, शाखा प्रभारी, शाखा-दलसिंहसराय शंकर कुमार सिंह, शाखा प्रभारी, शाखा-ताजपुर चन्द्रशेखर कुमार, शाखा प्रभारी, शाखा-कल्याणपुर केशव कुमार, शाखा प्रभारी, शाखा-पटोरी अनिश साह, शाखा प्रभारी, शाखा-सिंधिया संजीव कुमार सुमन, समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर, अनंत कुशवाहा, मोo परवेज आलम, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षगण मौजूद थे l

Total Users : 10238097
Views Today : 4226