Explore

Search

September 27, 2026 11:57 pm

करुआ पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

करुआ पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ।

पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 अजय कुमार दूबे के नेतृत्व में सशस्त्र बलों ने करुआ पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान काले रंग की राइडर मोटरसाइकिल संख्या BR33BT4395 पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटू कुमार (26 वर्ष), पिता-वासुदेव राय, जितवारपुर वार्ड संख्या-17, थाना मुफ्फसिल, समस्तीपुर तथा रौशन कुमार उर्फ मुन्ना (20 वर्ष), पिता-स्व. राजकुमार राय, जितवारपुर वार्ड संख्या-06, थाना मुफ्फसिल, समस्तीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ खानपुर थाना कांड संख्या 222/26 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रौशन कुमार उर्फ मुन्ना के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में पूर्व से भी एक मामला दर्ज है, जिसमें भादवि की धाराओं के साथ NDPS Act की धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी अभियान में पु0अ0नि0 अजय कुमार दूबे के अलावा सिपाही विवेकानंद कुमार, महिला सिपाही कंचन कुमारी, भारती कुमारी और गृह रक्षक सिपाही सुकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!