Explore

Search

September 30, 2026 6:54 am

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने कई राज्यों में किया प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने कई राज्यों में किया प्रदर्शन

 

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को देश के कई राज्यों में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए।

दिल्ली, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, मणिपुर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां, धरने और मार्च निकाले। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया से मतदाताओं को परेशानी हो रही है और मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर भी चिंताएं हैं।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने श्रीनगर में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, पार्टी पीछे नहीं हटेगी। वहीं, झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने इस्तीफे के साथ-साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों की समीक्षा की मांग भी उठाई। तेलंगाना, मणिपुर और कर्नाटक में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं।

गुजरात के सुरेंद्रनगर में बिना आवश्यक अनुमति रैली निकालने के मामले में पुलिस ने 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। दूसरी ओर, स्थानीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!