सिंघिया में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। पीएचसी में एडमिट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव में हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में एडमिट करवाया है उक्त घायल व्यक्तियों की पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया ग्राम के पृथ्वीचंद यादव के पुत्र राजा कुमार यादव ,राम चंद्र यादव ,पृथ्वीचंद यादव ,राजा यादव के पत्नी संगीता देवी ,राम चंद्र यादव के पत्नी रंजन देवी ,जगदेव यादव के पत्नी फूलों देवी ,संतोष यादव के पत्नी पूजा देवी तथा रामचंद्र यादव के पुत्री सुधीरा कुमारी के रूप में किया गया है ।घटना के बारे में बताया गया कि निजी जमीन 8फिट रास्ते दे रहा फिर भी पड़ोसी लोग 12फिट की मांग किया नहीं दिए जाने पर मारपीट कर घायल कर दिया है।इस मामले में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को जांच पड़ताल करने भेजा ।लिखित आवेदन मिलने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी

Total Users : 10242084
Views Today : 1411