Explore

Search

October 6, 2026 5:04 am

ताजपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 292.845 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

ताजपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 292.845 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना पुलिस ने आज सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर सब्जी मंडी के पास पुलिस पदाधिकारी कलानंद कुमार द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा जायलों चार चक्का वाहन से 292.845 लीटर अंग्रेजी शराब इम्पीरियम ब्लू बरामद की।

पुलिस ने शराब कारोबार के आरोप में मो. राजा, पिता- मो. मुख्तार, निवासी- प्रेम बरहंडा, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में ताजपुर थाना कांड संख्या 228/26 के तहत बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!