सिंघिया में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, इलाज के लिए पीएचसी में कराया गया भर्ती
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान सालेपुर गांव निवासी राम श्रृष्ट कमती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने उसका उपचार किया।
घायल राम श्रृष्ट कमती ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी फंटूश कमती के पिता को 13 हजार रुपये और 400 ईंट दिए थे। आरोप है कि जब उन्होंने उक्त रुपये और ईंट वापस मांगे तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल पीएचसी सिंघिया लाया गया, जहां चिकित्सकीय उपचार किया गया। घायल ने घटना के संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है आवेदन मिलने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी

Total Users : 10250906
Views Today : 699