Explore

Search

October 5, 2026 3:35 am

समस्तीपुर जिले में थानाध्यक्षों का तबादला, आशुतोष कुमार बने रोसड़ा के नए थानाध्यक्ष

समस्तीपुर जिले में थानाध्यक्षों का तबादला, आशुतोष कुमार बने रोसड़ा के नए थानाध्यक्ष

समस्तीपुर। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस प्रशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों के पदस्थापन में बदलाव किया है। इसके तहत रोसड़ा के थानाध्यक्ष लालाबाबू को समस्तीपुर पुलिस कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, पुलिस कार्यालय समस्तीपुर की विधि-व्यवस्था शाखा में पदस्थापित आशुतोष कुमार को रोसड़ा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके पदस्थापन से रोसड़ा थाना की कमान अब आशुतोष कुमार संभालेंगे।
इसके अलावा विभूतिपुर से शिव नारायण का स्थानांतरण करते हुए उन्हें कर्पूरी ग्राम थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, कर्पूरी ग्राम थाना के वर्तमान थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह को समस्तीपुर पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नए पदस्थापन के अनुसार कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!