Explore

Search

October 5, 2026 3:34 am

सहरसा के कारू बाबा मंदिर में चढ़ावे और वर्चस्व को लेकर विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आगजनी; महंत गिरफ्तार

सहरसा के कारू बाबा मंदिर में चढ़ावे और वर्चस्व को लेकर विवाद, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आगजनी; महंत गिरफ्तार

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर में न्यास व्यवस्था और चढ़ावे की राशि को लेकर चल रहा विवाद रविवार को हिंसक हो गया। विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग, मारपीट और आगजनी की घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, मंदिर के महंत निरंजन यादव और ग्रामीणों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और गोलीबारी हुई। घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गोली छूकर निकल गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में मौजूद महंत और उनके समर्थकों को रोक लिया तथा एक वाहन में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तलाशी के दौरान मंदिर परिसर से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी महंत निरंजन यादव समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!