विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा, वरीय पत्रकारों के पेंशन और मान्यता का मुद्दा, पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव एवं लालगंज विधायक संजय सिंह ने दिलाया भरोसा
मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित किया मांग-पत्र, जनप्रतिनिधियों ने दिया पहल का भरोसा
मुजफ्फरपुर : जिले के सरैया स्थित आमंत्रण रिसॉर्ट में मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी, भारत-नेपाल के पत्रकार संगठन की ओर से ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, फारबिसगंज समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे पत्रकारों ने पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों की ओर से रखे गए सुझावों को मांग-पत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारू विधायक शंकर राय ने कहा कि सूचना तंत्र की वास्तविक रीढ़ प्रखंड स्तर के पत्रकार हैं। पहले पत्रकारिता का केंद्र अनुमंडल तक सीमित था, लेकिन अब प्रखंड स्तर पर बड़ी संख्या में पत्रकार सक्रिय होकर जनता की समस्याओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन से जुड़े मुद्दे को सरकार के समक्ष रखने के साथ विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। लालगंज विधायक संजय सिंह ने भी पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
पत्रकारों की प्रमुख मांगें-
बिहार पत्रकार संरक्षण आयोग का गठन कर पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण किया जाए।
ग्रामीण एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा दिया जाए। मान्यता आवेदन में जिला व अनुमंडल के साथ प्रखंड का कॉलम जोड़ा जाए और कोटा सिस्टम समाप्त किया जाए। 58 वर्ष की आयु पार कर चुके वरीय पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना में शामिल किया जाए, ताकि लंबे समय तक पत्रकारिता करने वालों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पत्रकारों तक पहुंचाने के लिए प्रेस क्लबों का नियमित संचालन किया जाए।
प्रत्येक जिले के प्रेस क्लब में जिला प्रशासन की ओर से मासिक पत्रकार गोष्ठी आयोजित की जाए।
पत्रकारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहायता देने के लिए पत्रकार आकस्मिक सहायता कोष गठित किया जाए।
कार्यक्रम में जिला पार्षद विपिन शाही, मुखिया प्रतिनिधि चिदानंद द्विवेदी, जिला पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना राइन, कार्यालय प्रभारी सुमित कुमार, वैशाली जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार और मोतिहारी जिला अध्यक्ष नवेंदु कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर के सदस्यता अभियान प्रभारी पत्रकार विनोद पासवान समेत कई मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार नवेंदु कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह, राजा कुमार शाह, सितेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, नवीन कुमार, समरजीत कुमार, , ललन सिंह, रामकिंकर मिश्रा, अजीत कुमार, रोहन तिवारी, मुकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, विश्वनाथ चौधरी, राहुल कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार मुस्लिम, निखिल, नियाज आलम, शिवेश झा, मृत्युंजय पांडे, पंकज, राकेश, मनोज कुमार राय, शशि भूषण सिंह, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार, शिवनाथ कुमार सहनी, रजनीश कुमार, बृजेश कुमार, जाहिर वारसी, प्रशांत कुमार क्रांतिकारी, मोहन कुमार, सुधांशु, अनिरुद्ध राजा, कृत्यानंद कुमार, नवनीत कुमार महुआ, मुन्ना कुमार, बालेंद्र शाह, राकेश कुमार, रोहित रंजन, संतोष कुमार, नागमणि, नीलमणि और संतोष कुमार, बैरगनिया के पत्रकार विश्वनाथ चौधरी, विनोद प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने की। संचालन वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृत्यानंद सिंह ने किया।

Total Users : 10250906
Views Today : 699