Explore

Search

October 7, 2026 6:56 am

बिहार में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

बिहार में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

पटना: बिहार से मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना, गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, सीवान और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
6 से 8 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 6 से 8 अक्टूबर तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है। 7 अक्टूबर को पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश का अलर्ट
8 अक्टूबर को राज्य के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, नालंदा, गया, नवादा, जमुई और बांका समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
किशनगंज में सबसे अधिक बारिश
बीते 24 घंटे में किशनगंज में 70.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सर्वाधिक रही। वहीं कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ट्रफ लाइन के प्रभाव से बदला मौसम
मौसम में बदलाव की मुख्य वजह उत्तर-पूर्व बिहार से पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी ट्रफ लाइन बताई गई है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मानसून की विदाई के साथ सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास भी बढ़ने की संभावना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!