Explore

Search

October 7, 2026 6:56 am

पटना में महिला सिपाही के पति की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

पटना में महिला सिपाही के पति की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

पटना: बिहार के पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला सिपाही के पति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही श्रुति कुमारी 112 टीम में तैनात हैं और अपने पति राज आर्य के साथ बिक्रम बाजार स्थित एक किराये के मकान में रहती थीं। सोमवार शाम कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां राज आर्य गंभीर रूप से घायल मिले।
उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में पटना एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई है और घर में रखी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने की जानकारी मिली है।
पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। FSL टीम को भी सूचना दी गई है और घटना की परिस्थितियों को लेकर महिला सिपाही से पूछताछ की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!