Explore

Search

October 7, 2026 6:57 am

बिशनपुर डीहा पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित, अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

बिशनपुर डीहा पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर आयोजित, अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड की बिशनपुर डीहा पंचायत सरकार भवन परिसर में आज मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने की। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए बार-बार प्रखंड या जिला कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत स्तर पर ही पदाधिकारी एवं कर्मी पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में राशन कार्ड, बिजली, पीएम सूर्य योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

मौके पर सीओ मोनी कुमारी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, बीसीओ ललन सिंह, बिजली विभाग के जेई शशि शेखर सिंह समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!