Explore

Search

October 7, 2026 4:19 am

सिंधिया घाट की जाम समस्या के स्थायी समाधान की पहल, बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

सिंधिया घाट की जाम समस्या के स्थायी समाधान की पहल, बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

समस्तीपुर। सिंधिया घाट क्षेत्र में लगातार उत्पन्न हो रही जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने सिंधिया घाट क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को बाईपास निर्माण का व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तैयार करते समय वर्तमान यातायात दबाव के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाए।

प्रस्ताव में भूमि की उपलब्धता, तकनीकी व्यवहार्यता और आमजनों की सुविधा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की इस पहल से सिंधिया घाट क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!