Explore

Search

October 8, 2026 9:17 am

सिंघिया में सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने रोजगार की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

सिंघिया में सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने रोजगार की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ,समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के प्रतिनिधिमंडल ने आज बुधवार को रेवती रमन सिंह की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन को ज्ञापन सौंपकर सांख्यिकी स्वयंसेवकों के रोजगार एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि सांख्यिकी स्वयंसेवक वर्ष 2012-13 से विभिन्न सरकारी कार्यों में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। स्वयंसेवकों ने विभिन्न कार्यों से संबंधित साक्ष्य सहित रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा उन्हें पुनः कार्य उपलब्ध कराने की मांग की है।

संघ के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से सांख्यिकी स्वयंसेवक बेरोजगार हैं और रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्वयंसेवकों का कहना है कि उनके अनुभव और पूर्व में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें रोजगार का अवसर दिया जाना चाहिए।

संघ ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की, ताकि स्वयंसेवकों का भविष्य सुरक्षित हो सके और उनके अनुभव का उपयोग प्रशासन एवं समाज के हित में किया जा सके।

मौके पर श्याम झा, बैजनाथ गिरी, विकास कुमार सिंह, राम सुहाबन झा, प्रांजल सिंह समेत कई सांख्यिकी स्वयंसेवक मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!