सिंघिया थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों को दिए गए निर्देश
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गापूजा एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी मोनी कुमारी एवं थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने की।
बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों को सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूजा आयोजन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पूजा पंडालों एवं पूजा परिसर के आसपास पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर तैनात किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे। साथ ही नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों को वॉलंटियर के रूप में तैनात नहीं करने की हिदायत दी गई।गाड़ी के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देशित किया गया
अधिकारियों ने प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य बताया। इसके अलावा डीजे बजाने पर रोक संबंधी निर्देश दिया गया तथा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए आवश्यक लाइसेंस लेने को कहा गया।
बैठक में मौजूद रोसड़ा पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि सभी पूजा समितियां सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा का आयोजन करें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस दौरान पूर्व मुखिया अरविंद कुमार सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, मुरारी, अरुण शेखर कुंवर, गोपाल सिंह, संजीव कुमारशंभु ,मुखिया, चंद्रमणि सिंह उर्फ कारू सिंह, रामचंद्र प्रधान एवं पूर्व उपप्रमुख रौशन सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।
बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।बैठक में हर्षचंद्र शर्मा ब्रजेश कुमार यादव मुखिया राम प्रवेश साहू कंचन सिंह बलबीर सिंह बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी मिथुन कुमार के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित थे

Total Users : 10259922
Views Today : 1019