सिंघिया में पोषण पखवारा के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत में बच्चों व महिलाओं को दिया गया संतुलित आहार का संदेश
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 87 (लगमा कोऑपरेटिव बैंक के निकट) पर आज बुधवार को पोषण पखवारा कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं को संतुलित और पोषणयुक्त आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद सेविकाओं ने लाभार्थियों को स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया और दैनिक जीवन में पोषण को शामिल करने पर जोर दिया।
मौके पर सेविका ऊषा किरण, सहायिका सुशीला कुमारी एवं सुपरवाइजर सुनीता कुमारी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने और कुपोषण से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना और बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।






Total Users : 10087760
Views Today : 963