Explore

Search

March 13, 2026 10:05 am

Bihar police :गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पशु तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन व मवेशी बरामद

Bihar police :गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पशु तस्करी में दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन व मवेशी बरामद

बिहार के गोपालगंज पुलिस द्वारा सक्रिय पुलिसिंग के तहत अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर विजयीपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर बुढ़वा बाबा गेट के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया।
जांच के क्रम में वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पिकअप में लदे दो मवेशी बरामद किए गए तथा मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिंदर यादव एवं संदीप प्रसाद (दोनों निवासी जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से ले जाने की बात स्वीकार की। साथ ही पिकअप वाहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे वाहन चोरी का होने की आशंका भी जताई जा रही है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!