दरभंगा से ब्रेकिंग न्यूज
नशे के खिलाफ दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बिहार के दरभंगा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। छापेमारी के क्रम में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पनहद गांव से अमित सिंह उर्फ ईश्वर (पिता– सुनील सिंह) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 1.120 किलोग्राम गांजा, 12 लीटर देसी चुलाई शराब तथा एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के बाद आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author: K k sanjay
Post Views: 86

Total Users : 10181279
Views Today : 3899