सिंघिया प्रखंड की फुलहारा और लिलहौल पंचायत में 7 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, BDO ने किया निरीक्षण
समस्तीपुर जिले के
सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज फुलहारा एवं ग्राम पंचायत राज लिलहौल में आगामी 07 जुलाई 2026 (मंगलवार) को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन को लेकर आज बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) विवेक रंजन ने दोनों पंचायतों के निर्धारित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, फुलहारा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत भवन प्रांगण में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं लिलहौल पंचायत में पंचायत सरकार भवन में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।
BDO विवेक रंजन के निर्देश पर दोनों पंचायतों में सहयोग शिविर के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। पंचायतों में लाउडस्पीकर एवं माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायत, समस्या एवं सुझाव को लेकर शिविर से पहले ही पंचायत कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकें।
इसके अलावे, सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पत्र के माध्यम से आवश्यक सूचना एवं निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने की अपील की है।



Total Users : 10138287
Views Today : 3871