सिंघिया में मारपीट, दलित महिला और पुत्री घायल, पीएचसी में भर्ती
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परहट गांव में शुक्रवार को रात्री में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक दलित महिला और उसकी पुत्री घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
घायल महिला की पहचान राम नारायण पासवान की पत्नी पचिया देवी और उनकी पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही अविनाश यादव समेत अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
हालांकि, मारपीट के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कह रही है
Author: K k sanjay
Post Views: 218

Total Users : 10224535
Views Today : 4609