Explore

Search

July 20, 2026 1:02 am

समस्तीपुर: सिंघिया न्यू डिग्री कॉलेज का डीएम रोशन कुशवाहा ने किया निरीक्षण, पार्क निर्माण व पोखरी सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

समस्तीपुर: सिंघिया न्यू डिग्री कॉलेज का डीएम रोशन कुशवाहा ने किया निरीक्षण, पार्क निर्माण व पोखरी सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

 

समस्तीपुर। जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित न्यू डिग्री कॉलेज का गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज में नामांकन की स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, भवन की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की और उपस्थित प्राचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज परिसर के समुचित विकास पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने सिंघिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंस कुमार को निर्देश दिया कि कॉलेज परिसर के मैदान में पार्क का निर्माण कराया जाए तथा परिसर स्थित पोखरी का सौंदर्यीकरण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ स्वच्छ एवं आकर्षक परिसर उपलब्ध हो सके।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों का समुचित विकास प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार और विद्यार्थियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता, रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, सिंघिया प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी सरिता रानी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!