Explore

Search

September 12, 2026 12:08 pm

भीषण गर्मी में बिजली संकट: जिला प्रशासन की अपील, संयम से करें विद्युत उपयोग

भीषण गर्मी में बिजली संकट: जिला प्रशासन की अपील, संयम से करें विद्युत उपयोग

वैशाली जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग में भारी वृद्धि हो गई है, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से संयमित और जिम्मेदार तरीके से बिजली उपयोग करने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अनावश्यक रूप से पंखा, कूलर, एसी और लाइट चालू न रखें तथा दिन के समय प्राकृतिक रोशनी का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही ऊर्जा दक्ष LED बल्ब एवं उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। एक साथ भारी विद्युत उपकरणों के उपयोग से बचने और कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य समाप्ति के बाद सभी उपकरण बंद करने की भी अपील की गई है।
प्रशासन ने नागरिकों, संस्थानों, विद्यालयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अपनाने का आग्रह किया है। घरों और संस्थानों में सोलर लाइट, सोलर पंप एवं सोलर रूफटॉप लगाने को बढ़ावा देने की बात कही गई है।
इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है, जिसके तहत सोलर रूफटॉप लगाने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। प्रशासन का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही जिले में सभी उपभोक्ताओं को सुचारु, संतुलित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
अंत में प्रशासन ने संदेश दिया— “आइए हम सब ऊर्जा को बचाएं, अपने बच्चों के बेहतर कल के लिए।”

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!