Explore

Search

October 7, 2026 9:27 am

सिंघिया में मारपीट में बच्ची घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती

सिंघिया में मारपीट में बच्ची घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत अगरौल गांव में मारपीट की घटना में एक बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

घायल बच्ची की पहचान अगरौल गांव निवासी गोविंद साहू की पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर बच्ची के पिता गोविंद साहू ने अपने पड़ोसी डायलॉग यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुराना विवाद चल रहा है और इसी को लेकर आरोपित द्वारा पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटना की जा चुकी है।

घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्ची को तत्काल सिंघिया पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया।

मामले को लेकर सिंघिया थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!