Explore

Search

September 12, 2026 10:42 am

पैंसल्लाह में पौधारोपण से मिला रोजगार, महादलित महिलाएं हुईं खुश

पैंसल्लाह में पौधारोपण से मिला रोजगार, महादलित महिलाएं हुईं खुश

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत महरा पंचायत के पैंसल्लाह गांव में पौधारोपण कार्य के जरिए महादलित महिलाओं को रोजगार मिलने से खुशी का माहौल है। बेरोजगार महिलाओं को पौधे लगाने, उनकी देखरेख करने और सिंचाई का कार्य सौंपा गया है, जिससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला है।
इस पहल से महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना भी बढ़ी है। रोजगार मिलने पर महिलाओं ने पंचायत के मुखिया और पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगी।
स्थानीय स्तर पर इस तरह की पहल को सराहनीय माना जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!