Explore

Search

September 26, 2026 8:09 am

चुकम गांव के विस्थापन हेतु ग्राम आमपोखरा में वन विभाग अधिकारियो का स्थलीय निरीक्षण

चुकम गांव के विस्थापन हेतु ग्राम आमपोखरा में वन विभाग अधिकारियो का स्थलीय निरीक्षण

विक्रम सिंह
रामनगर| अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शेलेन्द्र सिंह नेगी ने रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरिक्षण
करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने तहसील रामनगर के चुकम गांव के विस्थापन हेतु ग्राम आमपोखरा में वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी ने कोतवाली रामनगर में पुलिस कार्मिकों के लिए 9.94 करोड़ की लागत से बनने वाले आवास हेतु चयनित भूमि का चयन समिति के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, भूवैज्ञानिक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामनगर,वन एवं
पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!