सिंघिया में पंचायत समिति की बैठक संपन्न, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन परिसर में आज शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में हर घर नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, जीविका, मनरेगा, शिक्षा, कृषि, सहकारिता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड से नाम हटने जैसी समस्याओं पर विशेष विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी मोनी कुमारी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, उप प्रमुख रिंकू सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, विद्युत जेई शशि शेखर सिंह, प्रखंड जेई मो. कासिब, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, बीसी ललन सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार, जीविका बीपीएम पुष्यंत पीयूष, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमनी सिंह उर्फ कारू सिंह, मुखिया रीता देवी, रिंकी देवी, पुष्पा देवी सहित कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।



Total Users : 10157982
Views Today : 2695