Explore

Search

July 19, 2026 3:22 am

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों के लिए जारी किया ग्लोबल टेंडर

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI की बड़ी तैयारी, ₹10 और ₹20 के नोटों से होगी शुरुआत

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नोट छापने वाली कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने देश में प्लास्टिक (पॉलिमर) के नोट शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने प्लास्टिक नोटों की छपाई के लिए आवश्यक पॉलिमर शीट की आपूर्ति हेतु वैश्विक निविदा (Global Expression of Interest) जारी की है।

प्रारंभिक योजना के तहत सबसे पहले ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट जारी किए जा सकते हैं। यदि यह परियोजना सफल रहती है, तो भविष्य में अन्य मूल्यवर्ग के नोट भी पॉलिमर सामग्री पर छापे जा सकते हैं।

68 हजार रीम पॉलिमर शीट की होगी खरीद

टेंडर के अनुसार कुल 68,000 रीम पॉलिमर शीट खरीदी जाएंगी। इनमें 34,000 रीम ₹10 के नोट और 34,000 रीम ₹20 के नोटों की छपाई के लिए निर्धारित हैं। प्रत्येक रीम में 500 शीट होंगी, जिन पर विशेष सुरक्षा वाली स्याही से नोट मुद्रित किए जाएंगे।

सुरक्षा को लेकर सख्त शर्तें

टेंडर में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कड़े नियम बनाए गए हैं।

चीन और पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का कच्चा माल स्वीकार नहीं होगा।

ऐसे कर्मचारियों को इस परियोजना में शामिल नहीं किया जाएगा जिन्होंने चीन या पाकिस्तान में काम किया हो।

भारत की सीमा से जुड़े देशों की कंपनियों के लिए DPIIT में पंजीकरण अनिवार्य होगा।

पॉलिमर शीट में किसी भी प्रकार की पशु चर्बी या डीएनए नहीं होना चाहिए। इसके लिए कंपनियों को लैब परीक्षण हेतु नमूने भी देने होंगे।

अनुभवी कंपनियों को ही मिलेगा मौका

इस निविदा में वही कंपनियां भाग ले सकेंगी, जिन्होंने किसी देश के केंद्रीय बैंक को कम से कम तीन वर्षों तक प्लास्टिक नोटों की सामग्री की आपूर्ति की हो। साथ ही उन्हें अपनी वित्तीय क्षमता, उत्पादन क्षमता और सुरक्षा संबंधी प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे।

क्या होंगे प्लास्टिक नोटों के फायदे?

विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक (पॉलिमर) नोट पारंपरिक कागज़ी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे। ये आसानी से नहीं फटेंगे, पानी से खराब नहीं होंगे और इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर होने के कारण नकली नोटों पर भी काफी हद तक रोक लगेगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!