Explore

Search

July 15, 2026 1:51 am

सिंघिया प्रखंड में कार्यरत बिजली विभाग के अडानी ग्रुप के सुपरवाइजर का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

सिंघिया प्रखंड में कार्यरत बिजली विभाग के अडानी ग्रुप के सुपरवाइजर का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित विद्युत विभाग में अडानी ग्रुप के सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत राजेश कुमार का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
राजेश कुमार के निधन पर सिंघिया विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) शशांक शेखर सिंह, लाइनमैन दिनेश कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, राजू कुमार सहित सिंघिया प्रखंड में कार्यरत सभी बिजली कर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की।
सहकर्मियों ने बताया कि राजेश कुमार बेहद सरल, मृदुभाषी, कर्मठ एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते थे और सभी के बीच उनकी अच्छी छवि थी। उनके असामयिक निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान और व्यवहार हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!