राजकीय डिग्री महाविद्यालय सिंघिया में नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए प्रेरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य डॉ. सत्येन कुमार के नेतृत्व में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के समक्ष अपना परिचय दिया। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से भी उनका परिचय कराया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सत्येन कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षा संचालन, अनुशासन, आत्मविश्वास, शिक्षा के महत्व तथा उज्ज्वल भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों ने उनके संबोधन को गंभीरता एवं शांतिपूर्वक सुना।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष-सह-अर्थपाल डॉ. सुनील कुमार साह ने छात्रों को सेमेस्टर प्रणाली, पाठ्यक्रम एवं विषय चयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा को परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बताते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने की सलाह दी।
प्रधान लिपिक प्रकाश गौतम ने नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने पर जोर दिया तथा महाविद्यालय से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह में समय पर उपस्थित होने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।



Total Users : 10151257
Views Today : 754