माहे और महरा पंचायत में 21 जुलाई को लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ विवेक रंजन ने किया तैयारी का निरीक्षण
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज माहे एवं महरा में आगामी 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों के समाधान के लिए ”पंचायत सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने आज बुधवार को दोनों पंचायतों के चिन्हित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माहे पंचायत में पंचायत भवन परिसर में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा महरा पंचायत में पंचायत कार्यालय भवन में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सहयोग शिविर आयोजित होगा।
बीडीओ विवेक रंजन के निर्देश पर दोनों पंचायतों में शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की गई है। लाउडस्पीकर और माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी जा रही है तथा उनसे अपील की जा रही है कि वे सरकार की योजनाओं से संबंधित शिकायत, समस्या या सुझाव को लेकर पंचायत कार्यालय में पूर्व से ही आवेदन जमा करें, ताकि शिविर के दौरान उनका त्वरित निष्पादन किया जा सके।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पत्र के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील किए है।



Total Users : 10153252
Views Today : 290