सिंघिया डिग्री कॉलेज का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज सिंघिया का आज बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न नवस्थापित महाविद्यालयों के साथ-साथ सिंघिया डिग्री कॉलेज का भी ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समस्तीपुर के अपर समाहर्ता (ADM) ब्रजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन, अंचलाधिकारी (सीओ) मोनी कुमारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन कुमार सहित दुर्गेश राय, कौशल सिंह, अरुण शेखर कुंवर, बृजेन्द्र सिंह, मुरारी, अरविंद सिंह, आलोक सिंह, दीपक सिंह, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, उप प्रमुख रिंकू सिंह, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, राम कुमार सिंह, राहुल सिंह, निरंजन सिंह, अमरनाथ सिंह, पंकज सिंह, रामचंद्र प्रधान, अरुण सिंह, शंभू साहू अंकित सिंह बिट्टू अनुज कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सिंघिया में डिग्री कॉलेज की शुरुआत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे अब स्थानीय छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।



Total Users : 10153247
Views Today : 277