गायब पति को तंत्र विद्या से वापस लाने का झांसा देकर साधु ने महिला से किया दुष्कर्म
बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में 26 जनवरी की अल – सुबह करीब तीन बजे 60 वर्षीय तांत्रिक ने एक घर में घुसकर 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता उस समय अपनी छोटी बच्ची के साथ झोपड़ी नुमा घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि साधु ने पहले – तंत्र-क्रिया करने की बात कही और फिर महिला के साथ जबरदस्ती की। दरअसल पीड़ित महिला का पति काफी लंबे समय से गायब है। तांत्रिक को जब महिला ने अपनी परेशानी बताई तो आरोपी ने घर आकर तंत्र-मंत्र करने की बात कही। आरोपी तड़के महिला के घर पहुंचा। वारदात के दौरान महिला के घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर तांत्रिक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकला और धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारी हत्त्या कर दूंगा। बताया जा रहा है कि गेरुआ वस्त्र पहने यह तांत्रिक पिछले करीब 10 दिनों से गांव में घूम रहा था। वह भिक्षा मांगता और लोगों को अपनी कथित चमत्कारी शक्तियों से बीमारी व घरेलू परेशानियां – दूर करने का भरोसा देता था। महिला का पति लंबे – समय से गायब है और इसी असहाय स्थिति का – फायदा उठाकर आरोपी ने महिला का विश्वास – जीता।
वहीं आरोपी अरविंद लाल देव ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। उसने दावा किया कि वह हनुमान भक्त है और लोगों के दुख-दर्द दूर करता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाएगी।
आरोपी के घर से निकलते ही महिला का डर हिम्मत में बदल गया। उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आधी रात में उठी चीखों से गांव में हलचल मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला ने पूरी आपबीती सुनाई। घटना की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने आरोपी तांत्रिक को प को पकड़ लिया। गांव वालों द्वारा 26 जनवरी की देर शाम नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई। आरोपी दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के महापारा गांव निवासी अरविंद लाल देव है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह साधु के भेष में गांव में रहकर झाड़-फूंक का काम करता था और लोगों को अपने झांसे में लेता था।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता और आरोपी दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की चिकित्सकीय जांच कराई गई। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने साधु का भेष बनाकर महिला के घर में प्रवेश किया और तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।






Total Users : 10062688
Views Today : 28