सिंघिया से सनसनीखेज न्यूज : एक नवजात का बॉडी मिलने पर जांच में पुलिस पहुंचे
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बेहट ग्राम के वार्ड3 स्थित एक खेत में एक नवजात बच्चे और एक अवशेष मिलने पर लोगो का काफी भीड़ लग गया था जिसकी जानकारी सिंघिया थाने को मिलने पर थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता अपर थाना अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव और अवशेष को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है वही स्थानीय लोगो में विजय पासवान पंचायत समिति सदस्य मुकेश पासवान समेत कई लोगों ने इस मामले में जानबूझकर हत्या करने की आशंका जाता रहे है तो थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि सब को कब्जे में ले लिया है जांच करने के बाद ही घटना की खुलासा होगा वही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल सिंह भी इस घटना को निष्पक्ष जांच करने की मांग किया है

Total Users : 10224648
Views Today : 5109