Explore

Search

August 16, 2026 12:15 pm

Singhia News : बिजली करेंट से एक महादलित व्यक्ति का मौ “त

Singhia News : बिजली करेंट से एक महादलित व्यक्ति का मौ “त

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत नीरपुर भाररिया पंचायत के पतैल ग्राम में आज रविवार को बिजली करेंट लगने से एक व्यक्ति का निधन हो गया उक्त मृतक की पहचान पतैल ग्राम के रामजी सदा के 40वर्षीय पुत्र दिलीप सदा के रूप में किया गया है ।परिजनों ने बताया कि आंगन के गली में एक तार को अर्थिंग के चपेट में आने से दिलीप सदा गंभीर रूप से मूर्छित बेहोश हो गया जिसे सिंघिया पीएचसी में लाया मगर रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।जब पीएचसी में लेकर पहुंचा तो वहा मौजूद डॉक्टर अविनाश तिवारी ने जांच पड़ताल किया तो मृत घोषित कर दिया ।इस घटना को लेकर लोगो ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है पीड़ित परिवार के लोगो ने आर्थिक मदद की गुहार लगाया है वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार और ज्योति कुमारी अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतु कार्रवाई में जुट गई है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!