Explore

Search

August 16, 2026 12:50 pm

कोल्हुआघाट से 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कोल्हुआघाट से 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बिहार के समस्तीपुर जिले में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को वाहन जांच अभियान के दौरान सिंघिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआघाट के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के काले निवासी राजकुमार, पिता जगदेव महतो, के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव निवासी सर्वेन्द्र सिंह, पिता रामभजन सिंह, को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि जिले में शराब की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!