Explore

Search

August 12, 2026 10:24 pm

सिंघिया न्यूज अपडेट।अतिक्रमण मुक्त करवाया गया

सिंघिया न्यूज अपडेट।अतिक्रमण मुक्त करवाया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत स्थित बेहट ग्राम में सिंघिया के अंचलाधिकारी सह प्रखंड दंडाधिकारी सरिता रानी और थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता की संयुक्त अध्यक्षता में सरकारी जमीन में लगे फसल को नष्ट कर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया ह उक्त अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल का प्रतिनियुक्ति की गई थी।बताते चले कि अतिक्रमण मुक्त करवाने पहुंचे अधिकारी को अतिक्रमणकारी द्वारा काफी विरोध का सामना करना पड़ा था अतिक्रमणकारियों के द्वारा दावा किया जा रहा था कि यह जमीन मेरा निजी है मगर अंचलाधिकारी ने उक्त अतिक्रमणकारी के दावे को खारिज करते हुए बताई कि यह जमीन सरकारी है तथा बिहार सरकार के पवार सब स्टेशन निर्माण होगा ।पूर्व में ही जिलाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा बिजली विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया था।मौके पर सिंघिया के बिजली विभाग के कनीय अभियंता ,पुलिस पदाधिकारी में अजय कुमार ,मुरारी ठाकुर ,अंचल अमीन के अलावे अन्य कई कर्मी लोग उपस्थित थे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!