Explore

Search

May 11, 2026 5:24 am

यूसी समर्पण को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

यूसी समर्पण को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा वित्त आयोग से प्राप्त राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) के समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित समर्पण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से नामित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अंकेक्षक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान ई-पंचायत बिहार पोर्टल पर एनआईसी द्वारा हाल ही में विकसित यूसी मॉड्यूल के उपयोग से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, ताकि यूसी समर्पण की प्रक्रिया को और अधिक सरल, सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में श्री संजय कुमार (वरीय निदेशक, आईटी, एनआईसी, पटना), श्री डी.पी. श्रीवास्तव (डिप्टी अकाउंटेंट जनरल, महालेखाकार कार्यालय, पटना), श्री नवीन कुमार सिंह (निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार), डॉ. आदित्य प्रकाश (अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार) एवं श्री मुरली मनोहर झा (असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर) सहित विभाग और एनआईसी, पटना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से यूसी समर्पण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने की उम्मीद जताई गई।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!