Explore

Search

September 19, 2026 7:31 pm

महरा पंचायत के ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर की उठाई मांग, लो वोल्टेज से जनजीवन व रोजगार प्रभावित

महरा पंचायत के ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर की उठाई मांग, लो वोल्टेज से जनजीवन व रोजगार प्रभावित

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत महरा पंचायत के दलित बस्ती सहित अन्य मोहल्लों के ग्रामीणों ने लगातार बनी बिजली समस्या को लेकर नए ट्रांसफार्मर की मांग की है।  दौरिक पासवान माला देवी रंजीत कुमार मो अंजार समेत कई ग्रामीण लोगों ने रोसड़ा विद्युत विभाग के एसडीओ से नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किया है ।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगा पुराना ट्रांसफार्मर अक्सर खराब रहता है, जिससे पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता। कम वोल्टेज के कारण घरों में बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल रहे हैं और लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण दौरिक पासवान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मशीन लगाई है, लेकिन पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से मशीन संचालित नहीं हो रही है। इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है, जबकि योजना के तहत लिए गए ऋण की किस्त नियमित रूप से जमा करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
इस दौरान नीतीश कुमार गौतम कुमार , कालिया देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विद्युत विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर महरा पंचायत के लोगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!