अमेरिकी जेल से रिहा हुआ ओसामा बिन लादेन का चहेता, रहम के बदले US को मिली ये सौगात
2 अमेरिकी नागरिकों के बदले 1 अफगानी नागरिक
बता दें कि अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच इस सौदे को लेकर लगभग 2 साल से बातचीत चल रही थी. सोमवार 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता सौंपने से पहले यह समझौता पूरा किया गया. समझौते को लेकर तालिबान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा,’ अमेरिका में बंदी बने एक अफगान लड़ाके खान मोहम्मद को 2 अमेरिकी नागरिकों के बदले रिहा कर दिया गया है और उसे वापस मुल्क भेज दिया गया है.’ बता दें कि मोहम्मद खान आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन का खास माना जाता है.
अमेरिकी जेल में बंद अफगानी नागरिक
खान मोहम्मद अफगानिस्तान में तालिबान का एक सदस्य था, जिसे अमेरिका में सैन्य कार्रवाई के दौरान अफगानिस्तान में ही बंदी बना लिया गया था. साल 2008 में उसे जेल डाल दिया गया था. जो बाइडेन ने अपना पद छोड़ने से पहले खान मोहम्मद की सजा में कटौती कर दी थी. तालिबान ने कैदियों के इस आदान-प्रदान को अमेरिका से लंबी बातचीत का परिणाम बताया और किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाने का सबसे अच्छा तरीका बताया. बता दें कि तालिबान अमेरिका के ग्वांतानामो बे डिटेंशन कैंप में कैद एक और अफगान नागरिक की रिहाई की भी मांग कर रहा है.

Total Users : 10312612
Views Today : 1299