पूर्व प्रमुख जनार्दन पासवान के पुत्र बने प्रशासनिक अधिकारी
बेगुसराय जिले के छौड़ाही प्रखंड की एकम्बा पंचायत के डीही निवासी तथा छौड़ाही प्रखंड के पूर्व प्रमुख जनार्दन पासवान के पुत्र गौतम कुमार ने 69वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।पूर्व प्रमुख पुत्र गौतम कुमार ने दूसरे प्रयास में ही 185 वां रैंक लाकर वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी (एफएओ) पद पर चयनित होकर परिजनों व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। नव चयनित गौतम की प्रारंभिक शिक्षा से इंटर तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल नालंदा से हुई। इसके बाद डीयू से इकोनॉमिक्स में डिग्री तथा जेएनयू से पीजी कर फिलहाल तीसरे वर्ष की पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई निर्मल कुमार, माता-पिता अनिता देवी, जनार्दन पासवान और अपने बहनोई अशोक पासवान को दिया है।
Author: K k sanjay
Post Views: 143

Total Users : 10312621
Views Today : 1318