प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय युवा योजना भारत एवं अमेरिकी गांधियन समिति के संयुक्त तत्वाधान में गांधीवाद पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए समस्तीपुर जिला के सामाजिक संगठनों के बीच राष्ट्रीय युवा योजना समस्तीपुर एवं प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया l सेमिनार को संबोधित करते हुए एन जी ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान लाने वाले को पांच लाख की राशि प्रदान की जाएगी 52 अच्छे व्यक्तवय प्रदर्शित करने वाले को भी को भी 10 000 रुपए की राशि मिलेगी l सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगाl प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 5 से 7 मिनट का गांधी जी पर आधारित भाषण का वीडियो गांधियन सोसाइटी के वेबसाइट पर अपलोड करना हैl सेमिनार में समस्तीपुर जिले के सामाजिक संगठन के पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार नीरज कुमार सिंहअमित कुमार वर्मा देव कुमार जेके यादव विजय कुमार सुमन संतोष कुशवाहा ब्रज किशोर कुमार संतोष कुमार निराला जितेंद्र कुमारअमरजीत यादव आदि लोग उपस्थित थे l



Total Users : 10120252
Views Today : 3186