Explore

Search

October 7, 2026 5:57 am

रसोईया मीणा देवी के निधन से परिवार में मचा कोहराम

रसोईया मीणा देवी के निधन से परिवार में मचा कोहराम

 

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार दक्षिण पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव निवासी पोला साफी की 54 वर्षीय पत्नी मीणा देवी का सोमवार रात अचानक पेट में दर्द होने के बाद इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में निधन हो गया। वह राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्मीनिया में रसोईया के रूप में कार्यरत थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मीणा देवी अपने पीछे पति सहित तीन पुत्र संतोष साफी, अमर साफी और पप्पू साफी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के एचएम बिहारी दास के साथ मुरारी चंद्र आचार्य, अजय कुमार पांडेय, वीणा कुमारी और रूपी भारती ने मृतिका मीणा देवी के घर पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उनके निधन पर बीईओ रामजन्म सिंह, एचएम बालमुकुंद सिंह, देवानंद कामत, अरुण पासवान, रामनाथ पंडित, सुदर्शन प्रसाद, दिलीप ठाकुर, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, मोहम्मद अब्दुल्ला, संजीत कुमार, सरिता कुमारी, मोहम्मद जैनुद्दीन, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद पासवान, सत्यनारायण आर्य, और हीरानंद झा सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!