Explore

Search

May 5, 2026 8:50 pm

“Bihar Home Department में ‘महिला सुरक्षा’ पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 25 अधिकारियों को मिला प्रमाण-पत्र”

‘महिला सुरक्षा’ विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा चरण सम्पन्न

Bihar Home Department के तहत अभियोजन निदेशालय, पटना में आयोजित ‘महिला सुरक्षा’ विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह कार्यक्रम राज्य में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में अभियोजन अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
25 अभियोजन पदाधिकारियों ने लिया भाग
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पटना स्थित अभियोजन निदेशालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से नामित कुल 25 अभियोजन पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, केस स्टडी और न्यायिक प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथियों ने किया प्रतिभागियों का सम्मान
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में
डा० अजय कुमार (शैक्षणिक संकाय, Chanakya National Law University),
रंजीत शंकर प्रसाद (मुख्य विधि पदाधिकारी, गृह विभाग बिहार)
ब्रजेश पाण्डेय (सेवानिवृत जिला अभियोजन पदाधिकारी)
मौजूद रहे।
प्रतिभागियों को दिए गए प्रमाण-पत्र
इस अवसर पर धर्मेश कुमार (प्रभारी निदेशक, अभियोजन निदेशालय बिहार) और डा० रविकान्त देव ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारियों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो प्रदान किए।
कई अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अरविन्द कुमार, राजेश कुमार, सीमा शर्मा, रागिनी कुमारी, नेयाज अहमद, रंजय कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया को मजबूत बनाने और अभियोजन अधिकारियों की दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!