Explore

Search

November 6, 2026 9:15 am

28 हजार रुपए में एक कप कॉफी बेच रहा डेयरी का मालिक

28 हजार रुपए में एक कप कॉफी बेच रहा डेयरी का मालिक

स्कॉटलैंड के मॉसगिल ऑर्गेनिक डेयरी ने ब्रिटेन की सबसे महंगी कॉफी पेश की है. इस एक कप कॉफी की कीमत 28 हजार रुपए है. खास बात यह है कि यह कॉफी तो स्‍पेशल है ही, इसके इतने ज्‍यादा दाम के पीछे का मकसद भी विशेष है. 28 हजार रुपए की यह एक कप कॉफी फ्लैट वाइट है.

 

 

 

यह फ्लैट वाइट कॉफी 2 शॉट्स एस्प्रेसो और ऊपर से भाप में गर्म दूध की एक पतली परत के साथ तैयार होती है. इसे तैयार करने की टेक्‍नीक बहुत खास है. इस अनोखी कॉफी की कीमत 272 पाउंड (करीब 28,000 रुपये) है और ब्रिटेन की सबसे महंगी कॉफी है. यह कॉफी 13 कैफेज पर उपलब्‍ध है.

 

सामान्‍य कॉफी से करीब 80 से 90 गुना महंगी यह काफी भले ही स्‍पेशल है लेकिन फिर भी इसे कोई क्‍यों पिएगा? तो इसका जबाव है इस डेयरी मालिक का खास मकसद. दरअसल, यह महंगी कॉफी एक क्राउडफंडिंग पहल का हिस्सा है. इस कॉफी के लिए 28,000 रुपए के निवेश से 34 शेयर मिलेंगे, जिसमें यह कॉफी, डेयरी प्रमाणपत्र, फार्म विजिट और अन्य लाभ भी शामिल हैं. जैसे-दूध की होम डिलीवरी पर छूट, खेत का भ्रमण आदि.

 

खेती को बचाने का प्रयास

डेयरी के मालिक ब्राइस कनिंघम का मानना है कि यह सिर्फ एक कॉफी नहीं है, बल्कि खेती के भविष्य को बचाने का प्रयास है. वे इस योजना के जरिए 3 लाख पाउंड (करीब 3 करोड़ रुपये) जुटाकर 9 लाख पाउंड (9 करोड़ रुपये) का कर्ज लेना चाहते हैं, जिसकी मदद से वह डेयरी की प्रोडक्शन को दोगुना कर सकें और अपने उत्पादों को लंदन तक पहुंचा सकें.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!