Explore

Search

June 19, 2026 9:00 pm

लोहिया आश्रम समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनाया गया जन्मदिन*

*लोहिया आश्रम समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनाया गया जन्मदिन*

समस्तीपुर। लोहिया आश्रम समस्तीपुर में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिवस जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि आप इसी तरह बिहार को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाते रहिए। आपके दूर दृष्टि और प्रयास से बिहार एक दिन देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएगा। बिहार के लोगों ने मन बना लिया है। 2025 के विधानसभा में फिर से नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामना देने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पार्टी के प्रदेश नेता प्रो तकी अख्तर, जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी अनस रिजवान , प्रेम पासवान, सुरज सहनी, अरुण पासवान, अशरफी सहनी, अंजनी कुशवाहा, राजकुमार साह, संजीत कुशवाहा, अभिषेक कुमार, तोहिद आलम, रजा अंसारी, छेदीलाल भरतीया, शुभकांत ठाकुर, आदिल ख़ान, सुजित कुमार, हिमाचल कर्ण, बबलू यादव, नीलमणि झा आदि मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!